बेंगलुरु। Royal Challengers Bengaluru और Lucknow Super Giants के बीच आज आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सिर्फ दो टीमों के बीच टक्कर नहीं, बल्कि पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ मजबूत करने की जंग भी है। घरेलू मैदान पर आरसीबी की नजर जीत के साथ टॉप-2 में एंट्री पर होगी, जबकि लखनऊ के लिए यह मैच “मेक ऑर ब्रेक” जैसा माना जा रहा है।
कोहली खेलेंगे या नहीं?
विराट कोहली की फिटनेस को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एंकल इंजरी के साथ-साथ फिटनेस से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। टीम मैनेजमेंट आखिरी वक्त तक फैसला ले सकता है। अगर कोहली बाहर रहते हैं, तो यह आरसीबी के बैटिंग लाइनअप के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
पॉइंट्स टेबल का गणित
बता दें आरसीबी इस वक्त टॉप-3 में बनी हुई है और जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन अब तक अस्थिर रहा है, 4 में से सिर्फ 2 जीत के साथ टीम मिड-टेबल में संघर्ष कर रही है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए वापसी का बड़ा मौका है।
प्लेयर्स टू वॉच
- फिल साल्ट – आक्रामक शुरुआत देने में माहिर
- रजत पाटीदार – मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज
- ऋषभ पंत – लखनऊ के कप्तान और मैच विनर
- निकोलस पूरन – फिनिशिंग में गेम चेंजर
संभावित प्लेइंग XI
RCB –
फिल साल्ट, विराट कोहली (संभावित), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
LSG –
एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, मयंक यादव, एनरिक नॉर्टजे


