मध्य-पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण और विस्फोटक हो गए हैं। Israel और United States द्वारा Iran पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। दोनों पक्षों की तरफ से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं, जिससे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।
ईरान के बड़े शहरों पर हाई-इंटेंसिटी स्ट्राइक
सूत्रों के मुताबिक इजरायल-अमेरिका गठबंधन ने ईरान की राजधानी Tehran समेत Qom, Isfahan और Khorramabad में रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्च साइट्स और सरकारी परिसरों पर प्रिसीजन स्ट्राइक की गई। वहीं हमलों के बाद कई इलाकों में धुआं उठता देखा गया और संचार सेवाओं पर भी असर पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी हैं।
सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा दावा
जानकारी के मुताबिक, हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत का दावा सामने आया है। हालांकि इस दावे की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह खबर सही साबित होती है तो यह ईरान की राजनीति और सैन्य ढांचे के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।
ईरान का पलटवार
जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल के Tel Aviv, Haifa और Galilee क्षेत्रों में मिसाइलें दागीं। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) ने दावा किया है कि उसने 27 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को टारगेट किया। इसमें इजरायल के तेल नोफ एयरबेस और तेल अवीव स्थित सैन्य कमांड हेडक्वार्टर जैसे अहम ठिकाने शामिल बताए जा रहे हैं।
खाड़ी देशों में भी दहशत
बता दें तनाव का असर खाड़ी देशों तक पहुंच गया है। Doha और Dubai में धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबरें आई हैं। इन शहरों में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हालांकि संबंधित देशों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
इजरायल में इमरजेंसी
वहीं Israel Defense Forces ने देशभर में आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित बंकरों में रहें और किसी भी हमले की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा न करें। पिछले 24 घंटों में कई बार सायरन बजने की सूचना है, जिससे लाखों लोग शेल्टर में शरण लेने को मजबूर हुए हैं।
भारत पर असर
मध्य-पूर्व के एयरस्पेस में अस्थिरता का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा है। India ने वेस्ट एशिया मार्ग पर 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द की हैं। IndiGo ने अल्माटी, बाकू, ताशकंद और त्बिलिसी के लिए अपनी सेवाएं 28 मार्च तक निलंबित कर दी हैं। दुबई जैसे प्रमुख ट्रांजिट हब पर भी परिचालन प्रभावित हुआ है।


