Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअंडर ब्रिज में लोहे की छड़े निकलने से दुर्घटना का भय,क्या हादसे...

अंडर ब्रिज में लोहे की छड़े निकलने से दुर्घटना का भय,क्या हादसे का इंतजार कर रहा रेल प्रशासन?

विदिशा:गुलाबगंज ग्राम महेंदेर ग्राम की ओर जाने वाला रेलवे का अंडर ब्रिज के बीच में जो पिछली साल गड्ढा हुआ था आज उसमें एक बड़ी लोहे की छड़ निकलने से दुर्घटना का भय बना हुआ है। हर साल बरसात में यहां पर पानी भर जाता है जमीन से जो रोड का बेस बनाया गया था उसकी छड़ बाहर आ गई है जो कभी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

दो साल पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा

दो साल पहले भी इसी तरह के लोहे की छड़ निकालने के कारण मोटरसाइकिल से गिर कर एक महिला की मौत हो गई थी तब रेल प्रशासन हरकत में आया था और व्यवस्था दुरुस्त की गई थी लेकिन इस बार भी वही पुनरावृत्ति फिर हो रही है जिससे गड्ढे के पास से निकलने वाले वाहन उससे टकरा कर गिर रहे हैं पानी के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा गड्ढे में अचानक गिर जाने से तार लगने का खतरा है।आज सुबह एक हादसा भी हो चुका है जिसमें दो स्कूटी सवार दो बालिकाएं बच गईं वहां रोड संकरा है और दोनों ओर के वाहन आमने सामने आ जाने से कोई दुर्घटना हो सकती है।

ये भी पढ़े:भोपाल में दर्शकों से रूबरू होगी ‘हनुमान अंश’ की टीम, पार्वती माई से लेकर गोपाल और चांद चोर तक आएंगे नजर

कभी भी हो सकता हो सकता है कोई बड़ा हादसा

आपको बता दें इस रास्ते पर लगातार दो पहिया वाहन गुजरते हैं। यदि समय रहते रेल प्रशासन नहीं जागा और गड्ढे को दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन