Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदुष्कर्म के आरोपी भाजयुमो नेता पर भाजपा नेतृत्व मेहरबान ?

दुष्कर्म के आरोपी भाजयुमो नेता पर भाजपा नेतृत्व मेहरबान ?

मंच पर श्याम टेलर के साथ, खुलेआम सम्मान… सवालों में संगठन की रीति-नीति

–महेश दीक्षित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन दिनों दोहरे मापदंडों के आरोपों में घिरता नजर आ रहा है। एक तरफ पार्टी अनुशासन के नाम पर छोटे मामलों में कार्रवाई करती है, वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों से घिरे नेताओं पर नरमी बरतने के आरोप लग रहे हैं।

ताजा मामला बालाघाट का है, जहां 16 मई 2026 (शनिवार) को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के दौरान दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सुहागपुरे की सक्रिय मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। दलित महिला शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी और फिलहाल जमानत पर चल रहे सुहागपुरे न सिर्फ पूरे कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ नजर आए, बल्कि मंच पर उनका स्वागत करते और सम्मान पाते भी दिखाई दिए (फोटो में लाल घेरे में भूपेंद्र सुहाग पुरे)। हैरानी की बात यह रही कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने सार्वजनिक मंच से भूपेंद्र सुहागपुरे की पीठ थपथपाई और उन्हें ‘जिलाध्यक्ष’ कहकर संबोधित किया। जबकि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें पद से हटाया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या संगठन ने केवल दिखावे के लिए सुहागपुरे पर कार्रवाई की थी ?

दुष्कर्म केस के बाद भी पार्टी में प्रभाव कायम

बता दें कि भाजयुमो नेता भूपेंद्र सुहागपुरे पर 17 नवंबर 2024 को महिला पुलिस थाने में एक स्थानीय दलित महिला शिक्षिका ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और आरोपी सुहाग पुरे जमानत पर है। गंभीर आरोप लगने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद से तो सुहाग पुरे को हटाया गया, लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त नहीं की गई। यही नहीं, पार्टी कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय मौजूदगी यह संकेत देती है कि संगठन के भीतर उनका प्रभाव अब भी बरकरार है।

भूपेंद्र को बड़े नेताओं का संरक्षण

पार्टी सूत्रों का दावा है कि दुष्कर्म के आरोपी भाजयुमो नेता भूपेंद्र सुहाग पुरे को कुछ बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। सुहाग पुरे को पूर्व मंत्री और वर्तमान बालाघाट भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे का खुला समर्थन रहा है। इसके साथ स्थानीय सांसद पर भी आरोपी को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन