जबलपुर: मध्य प्रदेश से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दमोह के जबेरा से 28 साल के शख्स पर दो साल की मासूम से रेप का आरोप है। दुष्कर्म के बाद जब बच्ची रोने लगी तब बदमाश ने उसे रेत में दबा दिया और फरार हो गया।
बच्ची के न मिलने पर खोजबीन शुुरु की
बच्ची अपने माता-पिता से साथ निर्माण स्थल में ही सो रही थी। रात को आंख खुलने पर परिजनों ने बच्ची को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू हुई तब जाकर मामला खुला। बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपी 28 साल का हिस्ट्रीशीटर है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जबेरा से गिरफ्तार शख्स 28 साल का हिस्ट्रीशीटर है। आशीष पटेल नाम के इस शख्स ने दो साल की बच्ची का पहले एक निर्माण स्थल से अपहरण कर पास के सुनसान निर्माणाधीन इमारत में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर भाग निकला।
ये घटना नौ-दस अक्टूबर के बीच की है। गिरफ्तार शख्स पर पहले से 11 मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, चोरी, घर के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देना, आर्म्स एक्ट सहित अन्य केस दर्ज हैं। अब पुलिस उसके पुराने सारे मामले निकाल कर जांच में जुट गई है।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
रेत में दबा कर भागा शख्स

