Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर आयुध फैक्ट्री में कर्मचारी ने की आत्महत्या, वर्करों पर अधिक काम...

जबलपुर आयुध फैक्ट्री में कर्मचारी ने की आत्महत्या, वर्करों पर अधिक काम के दबाव पर उठ रहे सवाल

जबलपुर। आयुध निर्माण फैक्ट्री परिसर में कार्यरत 57 वर्षीय चार्जमैन के पद पर कार्यरत कर्मचारी सेमसन मार्टिन ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि फैक्ट्री परिसर के भीतर ही फांसी लगाकर अपनी जान दी है। इस घटना के बाद श्रमिकों पर अतिरिक्त काम के दबाव की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, जहां मार्टिन का शव फंदे से लटका मिला। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।
पुलिस जांच में मौके से सुसाइट नोट मिला है जिसमें काम के दबाव और मानसिक तनाव का उल्लेख किया गया है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में उन्हें नागरिक रखरखाव अनुभाग में नई जिम्मेदारी दी गई थी, जहां तकनीकी कठिनाइयों और बढ़ते कार्यभार ने उनकी परेशानी बढ़ाई। हालांकि पत्र में किसी व्यक्ति विशेष पर प्रताड़ना का स्पष्ट आरोप नहीं है।
वहीं परिजनों कहना है कि सेमसन मार्टिन मूल रूप से फिट्टर थे, लेकिन उन्हें ठेके से जुड़े कार्य सौंप दिए गए, जिनका उन्हें अनुभव नहीं था। बिल निर्माण प्रक्रिया में मामूली अंतर की बात को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन पर दबाव बनाया गया। यही कारण था कि वे मानसिक रूप से टूट गए। परिजनों के अनुसार, उन्होंने कई बार अपने कार्य को बदलने की मांग प्रबंधन से की थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन