कोलंबिया: दिग्गज फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। करीब 15 साल तक देश की जर्सी पहनने वाले रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी। इसके साथ ही कोलंबिया फुटबॉल के एक यादगार दौर का अंत हो गया।
35 साल के रोड्रिगेज ने अपने इंटरनेशनल करियर में 131 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके नाम 31 गोल और 43 असिस्ट रहे। वह लंबे समय तक कोलंबिया की टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे और टीम की कप्तानी भी की।
2026 World Cup में खेला आखिरी मुकाबला
रोड्रिगेज ने कोलंबिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला FIFA World Cup 2026 में खेला। स्विट्जरलैंड के खिलाफ Round of 16 मुकाबले में वह Substitute के रूप में मैदान पर उतरे थे। पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया की हार के साथ टीम का सफर समाप्त हुआ और यही मुकाबला रोड्रिगेज के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ।

संन्यास का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि कोलंबिया की जर्सी पहनना उनके लिए एक सपना था, लेकिन इसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई थी। उन्होंने अपने परिवार, साथी खिलाड़ियों और कोलंबिया के समर्थकों का शुक्रिया भी अदा किया।
2014 World Cup ने बनाया था सुपरस्टार
जेम्स रोड्रिगेज के करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन 2014 FIFA World Cup में देखने को मिला था। ब्राजील में हुए इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 गोल किए और Golden Boot अपने नाम किया। उरुग्वे के खिलाफ उनका शानदार वॉली गोल फुटबॉल फैंस के बीच आज भी याद किया जाता है।
World Cup में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद रोड्रिगेज ने स्पेन के दिग्गज क्लब Real Madrid का रुख किया। बाद में वह Bayern Munich के लिए भी खेले। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग देशों और लीग में क्लब फुटबॉल खेला।
यह भी पढ़े: ‘मैं मशीन नहीं हूं, बातों का असर होता है’, संजू सैमसन ने 22 गेंदों में तूफानी पारी के बाद दिया करारा जवाब
तीन World Cup में कोलंबिया का किया प्रतिनिधित्व
रोड्रिगेज ने 2014, 2018 और 2026 FIFA World Cup में कोलंबिया का प्रतिनिधित्व किया। 2022 में कोलंबिया World Cup के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। वहीं 2024 Copa America में कोलंबिया को फाइनल तक पहुंचाने में भी रोड्रिगेज की अहम भूमिका रही।
अपने विदाई संदेश में रोड्रिगेज ने कहा कि वह संतुष्टि के साथ इंटरनेशनल फुटबॉल से विदा ले रहे हैं, क्योंकि उन्होंने मैदान पर अपना सब कुछ दिया। इंटरनेशनल करियर खत्म होने के बाद अब उनका ध्यान Club Football पर रहेगा।

