Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन

जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन

आयरलैंड: मशहूर हॉलीवुड अभिनेता और ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाने वाले सैम नील का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी।

परिवार के बयान के मुताबिक, सैम नील का निधन अचानक हुआ। हालांकि, परिवार ने उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है। सैम नील ने साल 2023 में बताया था, कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम का दुर्लभ ब्लड कैंसर हुआ था। इलाज के बाद उन्होंने कैंसर को मात दे दी थी।

‘जुरासिक पार्क’ ने दिलाई दुनियाभर में पहचान

सैम नील को सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने डायनासोर विशेषज्ञ डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया गया। इस किरदार की लोकप्रियता के बाद उन्होंने ‘जुरासिक पार्क 3’ (2001) और ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ (2022) में भी डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका निभाई।

सैम नील का फिल्मी सफर

सैम नील का पूरा नाम नाइजल जॉन डर्मॉट “सैम” नील था। उनका जन्म 14 सितंबर 1947 को उत्तरी आयरलैंड के ओमाघ में हुआ था। बचपन में उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया, जहां उनकी परवरिश हुई।

उन्होंने 1970 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। साल 1977 में आई फिल्म ‘स्लीपिंग डॉग्स’ से उन्हें शुरुआती पहचान मिली। इसके बाद 1979 की फिल्म ‘माय ब्रिलियंट करियर’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में सैम नील ने हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन