Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअंताक्षरी में हारे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर भी बांटे दीपावली के उपहार

अंताक्षरी में हारे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर भी बांटे दीपावली के उपहार

इंदौर: दीपावली के अवसर पर हमेशा की तरह इस वर्ष भी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ गीतों की सुमधुर अंताक्षरी खेली। इस गीतों के खेल में दिव्यांग बच्ची गीता और रश्मि ने बाजी मारी और कैबिनेट मंत्री ने अपनी हार स्वीकार की। बच्चों और बुजुर्गों के साथ वे राम की धुन पर झूमे।

अपनों के संग मनाया दीपावली महापर्व

इंदौर के विधानसभा दो में स्थित आस्था वृद्ध आश्रम एवं कल्याण मित्र समिति के बैनर तले प्रतिवर्ष ‘आओ मनाएं दीपावली महापर्व अपनों के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों के साथ अंताक्षरी खेली, जिसमें फिल्मी गीतों के साथ ही देशभक्ति और धार्मिक गीत गाए गए।

गीता और रश्मि की टीम ने मारी बाजी

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन दिव्यांग बच्चों को शामिल किया गया था, जो आश्रम में रहते हैं। इसमें दो अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। एक टीम गीता की थी तो वहीं दूसरी टीम रश्मि की थी। साथ ही वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की भी एक टीम थी। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सभी का हौसला बढ़ाने के लिए गीत गा रहे थे।

यह भी पढ़ें: आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर PM मोदी ने लिखा लेख, अटल जी संग रिश्ते किए याद

हार स्वीकार कर बांटे उपहार

कई गानों के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों के समक्ष कहा कि दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखकर मन प्रसन्न हो जाता है और मैं इनके आगे हार जाता हूं। दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों को दीपावली पर उपहार भेंट करने के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन