Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकानपुर में पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या कर खुद पुलिस को...

कानपुर में पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या कर खुद पुलिस को किया कॉल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 साल की जुड़वां बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस को फोन कर मौके पर बैठा रहा। इस वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

तड़के 4:30 बजे किया कॉल

सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4:30 बजे आरोपी ने डायल 112 पर एक कॉल कर जानकारी दी और कहा ‘मैंने अपनी बेटियों को मार डाला है, आप आ जाइए।’ जब पुलिस नौबस्ता क्षेत्र स्थित फ्लैट पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलने पर घर के अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। दोनों बच्चियों के शव खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और पिता उनके पास शांत बैठा था।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

बता दें जांच में सामने आया कि आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने पहले अपनी बेटियों को नींद की गोलियां दीं, जिससे वे अचेत हो गईं। इसके बाद उसने उनका गला दबाया और फिर धारदार हथियार (चापड़) से गर्दन काट दी। फॉरेंसिक टीम के अनुसार, बच्चियों को खुद को बचाने का मौका तक नहीं मिला, संभावना है कि उन्हें पहले ही बेहोश कर दिया गया था।

वहीं पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने अपने घर में कई CCTV कैमरे लगवा रखे थे, जो एंट्री गेट से लेकर बेडरूम और किचन तक लगे थे।

पत्नी के मुताबिक, पति को उस पर शक था। आरोपी अक्सर शराब और दवाइयों के नशे में हिंसक हो जाता था। बेटियों को अपने पास रखता था, पत्नी को दूर करता था।

मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और पारिवारिक शक के बीच जी रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता था, लेकिन भविष्य को लेकर डर और असुरक्षा में जी रहा था। उसने कहा कि वह पहले से सुसाइड की योजना बना रहा था और बेटियों को भी साथ ले जाना चाहता था। हालांकि, हत्या के बाद वह खुदकुशी की हिम्मत नहीं जुटा सका।

मां का दर्द ‘इसे फांसी दे दो’

घटना के बाद मां रेशमा छेत्री पूरी तरह टूट चुकी हैं। उन्होंने पुलिस के सामने रोते हुए कहा कि आरोपी को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए। बताया गया है कि दोनों की शादी 2014 में हुई थी और शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन बाद में घरेलू हिंसा और शक के कारण रिश्ते बिगड़ गए।

पुलिस कार्रवाई और जांच

डीसीपी (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मानसिक स्थिति,दवाओं के इस्तेमाल और पारिवारिक विवाद की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन