Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsPM मोदी बोले- कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा, आज बेंगलुरु...

PM मोदी बोले- कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा, आज बेंगलुरु मेट्रो में भी करेंगे सफर

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए, जिन्होंने योग की परंपरा को आगे बढ़ाया।

पीेएम मोदी तवरेकेरे से IIM बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो को हरी दिखाएंगे

कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर तवरेकेरे से IIM बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे खुद भी मेट्रो में सफर करेंगे।

वहीं, शाम को प्रधानमंत्री मैसूरु में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 4 बजे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के लिए रवाना होंगे।

विदेशों में 150 से ज्यादा आयुर्वेद कोर्स को मिली मान्यता

पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में 150 से ज्यादा आयुर्वेद कोर्स को मान्यता मिली है। आज दुनिया में आयुर्वेद से इलाज एक मूवमेंट बन गया है। उन्होंने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए जरूरत के हिसाब से कई बदलाव किए गए हैं। खेलो इंडिया में भी योगासन को जगह मिली है। पिछले दिनों अहमदाबाद में योग प्रतियोगिता हुई थी।

आजादी की लड़ाई के बीच युवाओं को योग सिखा रहे थे विवेकानंद

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब स्वामी विवेकानंद भारत के युवाओं को योग सिखा रहे थे। उन्होंने समाज के लिए योग ट्रेनर तैयार किए। प्रशांति कुटीरम से विकसित S-VYASA आज एक बड़ा संस्थान बन चुका है।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प ने ईरान शांति वार्ता से जेडी वेंस को किया बाहर, उपराष्ट्रपति को घरेलू मामलों की जिम्मेदारी दी

‘प्रशांति कुटीरम’ योग और रिसर्च का एक बड़ा संस्थान

प्रशांति कुटीरम बेंगलुरु में योग और रिसर्च का एक बड़ा संस्थान और आवासीय परिसर है। इसकी शुरुआत 1975 में हुई थी। यह S-VYASA (स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान) का मुख्य परिसर है।

यहां योग, ध्यान और योग से बीमारियों का इलाज और सेहत से जुड़े विषयों पर पढ़ाई और रिसर्च होती है। इसका मकसद प्राचीन भारतीय योग को आज के विज्ञान से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन