Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकटनी जमीन सौदा मामला: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP नेहा...

कटनी जमीन सौदा मामला: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित; 1.07 करोड़ की डील में FIR

भोपाल: कटनी में जमीन के 1.07 करोड़ रुपये के कथित सौदे में गड़बड़ी के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। सीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीएम बोले- निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

CSP समेत तीन लोगों पर दर्ज हुई FIR

कटनी के कुठला थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 198, 199, 308(7) और 318(4) के तहत CSP नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता आकाश उर्फ रमेश लोधी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता रमेश लोधी पर दबाव बनाकर ग्राम कन्हवारा स्थित जमीन की रजिस्ट्री 15 अप्रैल 2026 को मारूफ अहमद हनफी के नाम करा दी गई।

शिकायत के मुताबिक जमीन का सौदा 1.07 करोड़ रुपये में तय हुआ था, लेकिन रजिस्ट्री 18.20 लाख रुपये में कराई गई। आरोप है कि 15 लाख रुपये का चेक और 3.20 लाख रुपये नकद दिए गए, जबकि बाकी रकम का भुगतान नहीं किया गया।

सरकारी वाहन से रजिस्ट्री कार्यालय ले जाने का भी आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रमेश लोधी के जेल में रहने के दौरान खरीदार के पक्ष में जमीन का नामांतरण भी करा दिया गया। CSP नेहा पच्चीसिया पर यह भी आरोप है कि उन्होंने रमेश लोधी को दो दिन तक अपने घर पर रखा और बाद में सरकारी वाहन से रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया।

पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

15 लाख के बैंक ट्रांजेक्शन पर जांच की नजर

मामले की जांच में 15 अप्रैल 2026 को मारूफ अहमद हनफी के खाते में पहुंचे 15 लाख रुपये के बैंक ट्रांजेक्शन को अहम माना जा रहा है। जांच एजेंसी बैंक स्टेटमेंट, भुगतान से जुड़े दस्तावेज, जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया और रजिस्ट्री रिकॉर्ड की पड़ताल करेगी।

इसके अलावा गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं नेहा पच्चीसिया

नेहा पच्चीसिया इससे पहले भी दो मामलों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। जुलाई में एक ट्रांसपोर्टर ने वाहन चेकिंग के दौरान 30 हजार रुपये की कथित वसूली का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया गया था।

वहीं, कुठला थाना क्षेत्र के एक हत्या मामले में समय पर चालान पेश नहीं होने से आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने के प्रकरण में भी उनकी भूमिका की जांच चल रही है। इन मामलों की जांच जबलपुर स्थानांतरित कर ASP अनु बेनीवाल को सौंपी गई थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन