Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकेजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत...

केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर: केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जयपुर के जी-स्टूडियो में रविवार देर रात आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से पहुंचीं 52 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए यह ताज जीता। मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने केजिया को क्राउन पहनाया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब जीतने के बाद केजिया अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी।

केजिया ने खिताब जीतने के बाद कहा कि यह उनके लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। वह भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की ताकत को दुनिया के सामने पेश करना चाहती हैं।

वैष्णवी गणेश फर्स्ट, अनुश्री सेकंड रनर-अप

फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर से आईं 52 फाइनलिस्ट ने टैलेंट, खूबसूरती, आत्मविश्वास और मंच पर अपनी प्रस्तुति से जजों को प्रभावित किया।

सुष्मिता सेन समेत इन हस्तियों ने की जजिंग

मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 के फिनाले में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला और मिस यूनिवर्स की फर्स्ट रनर-अप रह चुकीं सेलिना जेटली जज के तौर पर मौजूद रहीं। इनके अलावा फिल्म प्रोड्यूसर और पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर तथा मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद ने भी प्रतियोगिता को जज किया।

कार्यक्रम के दौरान भारत की विविधता और एकता को लेकर भी संदेश दिया गया। मंच पर मौजूद प्रतिभागियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति और प्रतिभा का प्रतिनिधित्व किया।

उर्वशी रौतेला ने सुष्मिता सेन को बताया पहली गुरु

कार्यक्रम के दौरान उर्वशी रौतेला ने सुष्मिता सेन को अपनी पहली गुरु बताया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन ने ही उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। एक ही मंच पर दोनों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता के दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा कर दीं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन