‘मोदी आतंकवादी’ खड़गे के इस बयान पर सीएम मोहन यादव का भड़के, मांगी माफी

भोपाल। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। खड़गे के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की टिप्पणी पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने खड़गे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अपने आचरण और शब्दों पर पुनर्विचार करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

दरअसल, चेन्नई में एक चुनावी सभा के दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी थी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

हालांकि, विवाद बढ़ने पर खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि वे राजनीतिक दलों और लोगों को डराने की राजनीति करते हैं। खड़गे ने कहा कि, उन्होंने आतंकवादी की तरह शब्द का प्रयोग एक उपमा के रूप में किया था, न कि सीधे तौर पर आरोप के रूप में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *