Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली धमकी

रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली धमकी

हरियाणा। मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों बड़े विवादों में घिर गए हैं। उनके हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर जहां एक तरफ कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दे दी है। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पानीपत में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा संदेश जारी किया।

सामने आया धमकी भरा पोस्ट

हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित एक वेस्टर्न यूनियन कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें रंदीप मलिक और अनिल पंडित (यूएसए) नाम के लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। बताया जा रहा है कि ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। पोस्ट में दावा किया गया कि यह हमला हवाला कारोबारियों को चेतावनी देने के लिए किया गया था और इसे “ट्रेलर” बताया गया। लेकिन इसी पोस्ट के अंत में रैपर बादशाह के नाम लिखी गई धमकी ने पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री को चौंका दिया।

‘हरियाणा की संस्कृति खराब कर रहे हो’ – गैंग का आरोप

साथ ही सोशल मीडिया पर जारी संदेश में गैंग ने सीधे बादशाह को निशाना बनाते हुए लिखा कि- वह अपने गानों के जरिए हरियाणा की संस्कृति और छवि को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया कि 2024 में उनके एक क्लब इवेंट के दौरान “ट्रेलर” दिखाया जा चुका है और अगली बार सीधे जानलेवा हमला किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह धमकी उनके नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर उठे विवाद से जुड़ी हुई है।

महिला आयोग ने भी दिखाई सख्ती

इस विवाद के बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। आयोग का आरोप है कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा और कुछ दृश्य महिलाओं और समाज के लिए आपत्तिजनक हो सकते हैं।

यह विवाद अब हरियाणा से बाहर भी फैलता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में भी इस गाने के खिलाफ आवाज उठने लगी है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक विवाद शांत नहीं होता, तब तक बादशाह के सभी कार्यक्रमों और कॉन्सर्ट पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि कुछ गानों में अश्लीलता और स्कूल ड्रेस के गलत इस्तेमाल से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन