Monday, October 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल नगर निगम में नेतृत्व परिवर्तन: अब राम के भरोसे नगर निगम...

भोपाल नगर निगम में नेतृत्व परिवर्तन: अब राम के भरोसे नगर निगम में फैलेगा विकास का प्रकाश

भोपाल: नगर निगम में नेतृत्व परिवर्तन की पुष्टि हो चुकी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संस्कृति जैन को वित्त विभाग में भेज दिया है और जबलपुर नगर निगम में पदस्थ रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल का नया आयुक्त बनाया है। साथ ही उन्हें मेट्रो रेल कंपनी में अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सीलिंग विवाद विरासत में मिला

पूर्व आयुक्त संस्कृति जैन को रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। कई बाजारों और कॉलोनियों में दुकानें सील होने के बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था, जहां कोर्ट ने निगम से जवाब-तलब किया था।

कोर्ट में जवाब की बड़ी चुनौती

अब नए आयुक्त अहिरवार के सामने इसी मामले को संभालने की चुनौती है। उन्हें नियमों के अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ाने के साथ-साथ न्यायालय में नगर निगम का पक्ष मजबूती से रखना है। अगली सुनवाई नजदीक है, ऐसे में कार्रवाई और कोर्ट में जवाब के बीच समन्वय बनाना अहम होगा।

सफाई, पानी और सीवेज पर होगी परख

शहर में कचरा उठाने, नाली सफाई, पेयजल और सीवेज की शिकायतें आम हैं। मानसून के बाद कई वार्डों में जलभराव और पानी की किल्लत बढ़ जाती है। जनता नए आयुक्त को इसी कसौटी पर परखेगी कि शिकायतों का निराकरण कितना समयबद्ध होता है।

आर्थिक सेहत सुधारना भी जरूरी

नगर निगम की आर्थिक स्थिति भी एक मोर्चा है। निगम पर निर्माण कार्यों के भुगतान का दबाव है, वहीं संपत्तिकर वसूली लक्ष्य से पीछे है। बकाया राजस्व की वसूली, बजट का सही उपयोग और पारदर्शिता लाना भी उनके लिए जरूरी होगा।

मेट्रो के साथ दोहरी जिम्मेदारी

आयुक्त के साथ मेट्रो का अतिरिक्त प्रभार होने से शहरी परिवहन और नगर निगम के कार्यों के बीच समन्वय उनकी भूमिका को और महत्वपूर्ण बनाता है। यदि वे दोनों विभागों में तालमेल बैठा पाते हैं तो शहर को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

ग्रेडिंग में सीनियर से जूनियर को बनाया कमिश्नर

इस नियुक्ति का सबसे चर्चित पहलू सीनियोरिटी है। रामप्रकाश अहिरवार 2018 बैच के प्रमोटी IAS हैं और सागर निगम आयुक्त रह चुके हैं। वहीं भोपाल में ही पदस्थ अपर आयुक्त अक्षय तेम्रवाल भी 2018 बैच के हैं।

यह भी पढ़ें: दशहरा विशेष: पुतला दहन की परंपरा पर कानूनी रार, MP में ‘दामाद’ और ‘ग्राम देवता’ हैं रावण

IAS लॉबी में चर्चा तेज

ग्रेडिंग लिस्ट में तेम्रवाल 296वें और अहिरवार 299वें स्थान पर हैं, यानी तेम्रवाल सीनियर हैं। अगस्त 2026 में तेम्रवाल को दतिया जिला पंचायत सीईओ से हटाकर भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया था। अब उन्हें जूनियर के अधीन काम करना होगा, जिस पर IAS लॉबी में चर्चा शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन