Tuesday, June 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'मुझे छोड़ दो...' वायरल VIDEO के बाद बढ़ा विवाद, महिला ने लगाए...

‘मुझे छोड़ दो…’ वायरल VIDEO के बाद बढ़ा विवाद, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व परिचित पर रेप, ब्लैकमेलिंग, आर्थिक शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व स्कूल परिचित पर आरोप

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला का पूर्व स्कूल परिचित बताया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाया, फिर कथित तौर पर उसे जाल में फंसाकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी ने फरवरी 2025 में एक संपत्ति सौदे के बहाने महिला से संपर्क किया। इसके बाद उसे नागपुर के वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए गए। बाद में इन्हीं सामग्रियों के जरिए उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया जाता रहा है।

साथ ही शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता से कई बार पैसे भी लिए। महिला का दावा है कि ब्लैकमेलिंग के दबाव में उससे करीब चार लाख रुपये वसूले गए।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उस पर एक विशेष धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। शिकायत के मुताबिक, धार्मिक अनुष्ठानों और रस्मों के नाम पर कई गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसे जांच एजेंसियां साक्ष्य के रूप में परख रही हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सुनसान स्थान पर ले जाने का दावा

महिला का आरोप है कि मई के अंतिम सप्ताह में उसे नागपुर के पास एक स्थान पर ले जाया गया, जहां कुछ अन्य लोगों से उसकी मुलाकात कराई गई। शिकायत के अनुसार, वहां धार्मिक प्रक्रिया पूरी होने और कथित निकाह होने का दावा किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इसके बाद उसके साथ दोबारा जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया।

पति को बताई पूरी घटना

महिला के अनुसार, जब उसके पति ड्यूटी से वापस घर लौटे तो उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच जारी

मामले पर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो, डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन