Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, क्या CJP बनी वजह...

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, क्या CJP बनी वजह ?

नई दिल्ली: मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में राजनीतिक गतिरोध लगातार बना रहा। दोपहर 3 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सदन में बढ़ते शोर-शराबे के कारण सामान्य कार्यवाही नहीं चल सकी और माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा।

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पाई। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब सभी की नजर अगले दिन की कार्यवाही पर है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच एक बार फिर तीखी टकराव की संभावना बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन