Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलोकायुक्त की रेड में बाबू की करोड़ों की संपत्ति उजागर: 5 ठिकानों...

लोकायुक्त की रेड में बाबू की करोड़ों की संपत्ति उजागर: 5 ठिकानों पर छापा, पत्नी के नाम 5 करोड़ की जमीन-प्लॉट

जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र, सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी सुभाष शर्मा के पांच ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई जबलपुर और सिवनी में की गई। प्रारंभिक जांच में शर्मा की ज्ञात आय की तुलना में करोड़ों रुपए की संपत्ति सामने आई है।

टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान करीब 5 करोड़ रुपए की जमीन और प्लॉट से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य के फार्महाउस और दो मकानों के दस्तावेज भी सामने आए हैं। लोकायुक्त के अनुसार, इन संपत्तियों में कई संपत्तियां शर्मा की पत्नी शीला शर्मा के नाम पर खरीदी गई हैं।

ये भी पढ़े

भोपाल में आज BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांस्कृतिक सहयोग पर होगा मंथन

आय करीब 1 करोड़, संपत्ति-खर्च 6.43 करोड़

प्रारंभिक जांच में सुभाष शर्मा की सेवा अवधि के दौरान वेतन से करीब 1 करोड़ रुपए की आय सामने आई है। वहीं, अब तक मिली संपत्तियों और खर्च का अनुमान करीब 6 करोड़ 43 लाख रुपए लगाया गया है। लोकायुक्त की टीम आय और संपत्ति के बीच अंतर की जांच कर रही है।

फार्महाउस से लेकर मकान-प्लॉट तक की जांच

लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें जबलपुर स्थित निवास और पाटन तहसील क्षेत्र के गांव में बने फार्महाउस समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। जमीन, मकान, प्लॉट और अन्य संपत्तियों के रिकॉर्ड के साथ बैंक और वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में एक टीम ने जबलपुर स्थित निवास पर कार्रवाई की, जबकि डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में दूसरी टीम फार्महाउस की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, संपत्तियों के मूल्यांकन और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अनुपातहीन संपत्ति की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन