Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsप्यार की नो लिमिट: रॉन्ग नंबर से शुरू हुई लव स्टोरी वायरल!

प्यार की नो लिमिट: रॉन्ग नंबर से शुरू हुई लव स्टोरी वायरल!

जमुई| कहते हैं प्यार की कोई उम्र और सीमा नहीं होती और बिहार के जमुई जिले से सामने आया यह ताजा मामला इस बात का जीता-जागता सबूत है। यहाँ एक रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत ने ऐसा मोड़ लिया कि 36 साल की एक महिला को 19 साल के युवा से प्यार हो गया। इस प्रेम कहानी का अंजाम धर्म परिवर्तन और शादी के रूप में सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।

कैसे शुरू हुई यह अनूठी लव स्टोरी?

यह पूरा मामला जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का है। इस दिलचस्प कहानी की शुरुआत किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी ही है। करीब दो साल पहले 36 वर्षीय बिंदु देवी के फोन पर एक रॉन्ग नंबर से कॉल आया। यह कॉल 19 साल के महावीर ठाकुर का था। शुरुआत में हुई सामान्य बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर अटूट प्यार में बदल गई। दोनों ने उम्र के फासले को दरकिनार कर साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया।

अतीत को छोड़ चुना नया रास्ता

बता दें बिंदु देवी की जिंदगी का अतीत काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। यह उनका दूसरा प्रेम विवाह है, जिसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में दूसरी बार बड़ा फैसला लिया है। करीब 10 साल पहले बिंदु ने मनन आलम नाम के शख्स से प्रेम विवाह किया था। उस वक्त उन्होंने अपना धर्म बदलकर ‘सीमा परवीन’ नाम अपनाया था। इस शादी से उनके पांच बच्चे भी हैं।

महिला का आरोप है कि उनका पहला वैवाहिक जीवन प्रताड़ना और मानसिक तनाव से भरा था। इन रोज-रोज की परेशानियों से तंग आकर उन्होंने पुराना रिश्ता पीछे छोड़ने का फैसला किया। वह महावीर के साथ कोलकाता गईं, जहाँ उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी की और फिर से अपना पुराना नाम ‘बिंदु देवी’ अपना लिया।

मुझे अतीत से फर्क नहीं पड़ता- प्रेमी महावीर

जब इस अनोखे रिश्ते को लेकर समाज में बातें उठने लगीं, तो प्रेमी जोड़े ने खुलकर अपनी बात रखी। इस संबंध को लेकर महावीर का कहना है कि हम दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। बिंदु के अतीत या उनके पांच बच्चों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जीवनभर उनके साथ रहना चाहता हूँ।

साथ ही बिंदु ने भी कहा कि मैं अपने पहले पति के साथ खुश नहीं थी। मैंने अपनी मर्जी से यह नया जीवन चुना है और अब महावीर के साथ बेहद खुश हूँ।

पुलिस से मिली हरी झंडी

वहीं गांव में चर्चाएं बढ़ने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों को थाने बुलाया। खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष बालिग हैं। पूछताछ के दौरान महिला ने साफ किया कि उसने बिना किसी दबाव के, पूरी तरह अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने और अपनी जिंदगी जीने की अनुमति दे दी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन