शिवपुरी। प्रेम करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। प्रेमिका के साथ भागकर शादी करने की योजना बना रहे प्रेमी युवक की प्रेमिका के परिजनों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की सगाई होने वाली थी, इससे पहले ही प्रेमिका प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थे। लेकिन इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई और प्रेमी युवक को पीट-पीटकर मार डाला।
सगाई से दुखी प्रेमिका ने अपने प्रेमी अर्जुन के साथ भागने का निर्णय लिया। तय योजना के अनुसार, अर्जुन अपने रिश्तेदार के साथ रात में बाईपास पर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही युवती घर से निकली, परिजनों को शक हो गया और उन्होंने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अर्जुन का नाम सामने आने पर प्रेमिका के परिजन मौके पर पहुंचे और अर्जुन (प्रेमी) पर हमला कर दिया। इसके बाद अर्जुन किसी तरह भागा, लेकिन उसे पकड़कर घर ले जाया गया, जहां रस्सियों से बांधकर उसकी पीट_पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई।
घटना के बाद मृतक के शव को छिपाने के लिए नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं।
प्रेम बना जानलेवा, प्रेमी की बेरहमी से हत्या
RELATED ARTICLES

