नई दिल्ली: LPG गैस कनेक्शन की e-KYC कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। पहले ग्राहकों को 16 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी पूरी करनी थी, लेकिन अब उन्हें 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। इससे उन उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है।
23 अगस्त तक करा सकते हैं ई-केवाईसी
एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी के लिए नई डेडलाइन 23 अगस्त 2026 तय की गई है। पहले इसकी अंतिम तारीख 16 अगस्त थी। ग्राहक इस अवधि के दौरान अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़े E20 पेट्रोल पर CEA की चिंता, पुराने वाहनों के लिए E10 की बिक्री फिर शुरू करने की दी सलाह
गैस एजेंसी या घर बैठे करा सकते हैं काम
ई-केवाईसी कराने के लिए ग्राहक अपनी गैस एजेंसी पर जा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे भी संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
सभी ग्राहकों को दोबारा ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं
जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अपने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी करा ली है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। ग्राहक संबंधित गैस कंपनी के ऐप या अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
ई-केवाईसी नहीं कराने पर क्या होगा?
ई-केवाईसी नहीं कराने से गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा। हालांकि, पात्रता के अनुसार मिलने वाली सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ता को गैस सिलिंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

