Saturday, July 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलखनऊ में सनसनी: वेज बिरयानी शॉप के डीप फ्रीजर में मिला युवक...

लखनऊ में सनसनी: वेज बिरयानी शॉप के डीप फ्रीजर में मिला युवक का शव

लखनऊ।एक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शहर में हाल ही में चर्चित नीला ड्रम केस के बाद अब एक वेज बिरयानी शॉप के डीप फ्रीजर से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

तीन दिन से बंद दुकान

जानकारी के मुताबिक, बीकेटी क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय विजय पाल शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार सुबह जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के मालिक जब स्टॉक चेक करने पहुंचे, तो डीप फ्रीजर खोलते ही अंदर शव देखकर सन्न रह गए। दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान आरोपी ने शव को फ्रीजर में छिपाया होगा।

घटनास्थल से मिले अहम सुराग

पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं, जो हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। मृतक की एक चप्पल सड़क किनारे मिली, जबकि दूसरी दुकान के अंदर पाई गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान मोबाइल फोन और आधार कार्ड के जरिए विजय पाल के रूप में हुई। वह अकेले रहते थे। फिलहाल परिजनों ने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को फ्रीजर तक कैसे पहुंचाया गया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन