लखनऊ। अलीगंज के पुरनिया इलाके में एक दुकान में लगी भीषण आग ने सोमवार को भयानक रूप ले लिया। इस अग्निकांड में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
दुकान के ऊपर चल रही कोचिंग क्लास में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं धुएं और लपटों की चपेट में फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए कई लोगों ने छत और छज्जे से कूदकर छलांग लगा दी। पूरी इमारत आग की लपटों से घिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विडियो देखें
https://www.instagram.com/reel/DZ4mGw0Jr19/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आग की वजह की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

