Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी व्हाट्सएप पर जान से...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी किसी चिट्ठी या फोन कॉल से नहीं, बल्कि व्हाट्सएप मैसेज से आई। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और तेजी से जांच शुरु कर दी।

धमकी भरा मैसेज और स्क्रीनशॉट

23 सितंबर की सुबह करीब 11.30 बजे यह मैसेज आया। नंबर था 7869700112, जो डायल-112 का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर है। मैसेज में मुख्यमंत्री के बारे में कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थीं। इसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएंगे।

क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस

मैसेज देखते ही डायल-112 के कर्मचारी सतर्क हो गए। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मामला गंभीर था, इसलिए देरी नहीं की गई। रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस को औपचारिक शिकायत भेजी गई।धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके साथ ही जांच की प्रक्रिया शुरु हो गई। पुलिस ने मैसेज के स्क्रीनशॉट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा।

मुंबई में मिली आरोपी की लोकेशन

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरु की। इस जांच में पुलिस को अहम जानकारी मिली। जिस नंबर से मैसेज भेजा गया था, उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी।
तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपी मुंबई में ही मौजूद है। पुलिस ने बिना समय गंवाए मुंबई जाने की तैयारी शुरु कर दी। इस दौरान साइबर सेल की मदद भी ली गई।

पुलिस टीम ने आरोपी को मुंबई से पकड़ा

25 सितंबर(शुक्रवार), को भोपाल पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची। टीम ने वहां जाकर तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूरी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसे भोपाल लेकर आ रही है। जांच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया।

यह भी पढ़ें: इंदौर में CC रोड निर्माण पर उठे सवाल?, पांच साल में 800 करोड़ खर्च का दावा

अब पूछताछ में होंगे कई खुलासे

पुलिस ने धमकी वाले मैसेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखा है। इसके साथ कई अन्य तकनीकी सबूत भी जांच में शामिल किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आ सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन