भोपाल:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर भोपाल सेंट्रल जेल का दौरा किया और कैदियों के लिए एक बड़ी घोषणा की।उन्होंने कहा कि कैदियों की सजा में एक महीने की छूट दी जाएगी सीएम डॉ यादव की इस घोषणा से कैदियों के चेहरे खिल उठे।
सेंट्रल जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया
भोपाल सेंट्रल जेल में इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धूमधाम और अनोखे तरीके से मनाया गया। जेल परिसर में “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भक्ति गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद सेंट्रल जेल पहुंचे। उन्होंने भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की और पालना झुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जेल में बंद कैदियों के लिए बड़ा ऐलान भी किया
जेल में बंद कैदियों की सजा होगी एक महीने कम
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के सभी कैदियों की सजा में एक महीने की विशेष छूट देने का ऐलान किया, जिससे उनमें से कई कैदी तय समय से एक महीने पहले ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे। इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार उन गरीब कैदियों का जुर्माना भरेगी जो इसे भरने में असमर्थ हैं और जिन्हें जरूरत है साथ ही उन्हें कानूनी सलाह भी उपलब्ध कराएगी

