नई दिल्ली: सोने और चांदी की 28 जुलाई को कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 6,543 रुपए सस्ती होकर 2.18 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,907 रुपए टूटकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया है।
इस साल सोने में बढ़त, चांदी अब भी नुकसान में
साल 2026 में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसके बावजूद सोना अब तक करीब 10 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़े
क्या E20 पेट्रोल गाड़ियों का इंश्योरेन्स क्लेम होगा खारिज?
वहीं, चांदी की कीमत में इस साल अब तक करीब 12 हजार रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब घटकर 2.18 लाख रुपए रह गई है।
इस साल बनाया था रिकॉर्ड हाई
कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच 29 जनवरी 2026 को दोनों धातुओं ने अपना ऑलटाइम हाई भी बनाया था। उस दिन सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

