Saturday, August 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोने में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका!

सोने में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका!

मुबंई। सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार गिरावट के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,562 टूटकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। महज 11 दिनों में सोना करीब ₹11,000 सस्ता हो चुका है, जिससे बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ गई है।

ऑलटाइम हाई से ₹31,000 नीचे आया गोल्ड

बता दें जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने वाला सोना अब अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹31,000 नीचे कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में कमजोरी और निवेशकों की रणनीति में बदलाव के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

चांदी में मामूली तेजी

जहां सोना फिसला है, वहीं चांदी ने हल्की बढ़त दर्ज की है। आज चांदी ₹257 महंगी होकर ₹2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि यह भी अपने ऑलटाइम हाई ₹3.86 लाख प्रति किलो से काफी नीचे बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन