नई दिल्ली। देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आप आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भापजा में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले चड्ढा?
राघव चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे आंतरिक मतभेदों का परिणाम है। उन्होंने दावा किया AAP के राज्यसभा सांसदों का एक बड़ा वर्ग उनके साथ है। पार्टी के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहा है। साथ ही कहा कि नई राजनीतिक दिशा और स्थिर नेतृत्व की जरूरत बताई।
चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसद हैं और उनमें से दो-तिहाई से ज्यादा इस कदम का समर्थन कर रहे हैं। यह दावा अगर सही साबित होता है, तो संसद में AAP की स्थिति पर सीधा असर पड़ सकता है।
BJP की तारीफ, AAP पर निशाना
अपने बयान में राघव चड्ढा ने BJP की कार्यशैली और नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व की जरूरत है, नीतियों में स्पष्टता और स्थिरता जरूरी है। वहीं AAP पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।


