Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsक्रूड ऑयल संकट के बीच भारत-चीन को बड़ी राहत: सऊदी अरब ने...

क्रूड ऑयल संकट के बीच भारत-चीन को बड़ी राहत: सऊदी अरब ने बेचा बैरल तेल, एशिया में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद

रियाद: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता के बीच एशियाई देशों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सऊदी अरब ने भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया सहित एशिया के बड़े खरीदारों को करीब 10 करोड़ बैरल (100 मिलियन बैरल) कच्चा तेल बेचने का फैसला किया है।

कारोबारियों के मुताबिक, पिछले सप्ताह के मध्य से अब तक सऊदी अरब की ओर से इतनी बड़ी मात्रा में क्रूड ऑयल की बिक्री की गई है। अक्टूबर और नवंबर में इसकी डिलीवरी होने की बात कही जा रही है। इस कदम से एशियाई बाजार में तेल की सप्लाई को लेकर बनी चिंता कुछ कम होने की उम्मीद है।

भारत-चीन समेत कई देशों को मिलेगा तेल

इस बड़ी बिक्री में चीन की सरकारी रिफाइनरियों के साथ भारत, जापान और दक्षिण कोरिया के प्रोसेसर्स भी शामिल हैं। करीब 10 करोड़ बैरल तेल की यह मात्रा दुनिया की लगभग एक दिन की कुल तेल मांग के बराबर बताई जा रही है।

खास बात यह है कि यह तेल होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते एशियाई देशों तक पहुंचाया जाएगा। हाल के तनाव के कारण यही रास्ता ग्लोबल ऑयल सप्लाई के लिए सबसे बड़ी चिंताओं में से एक बना हुआ है।

पाइपलाइन की समस्या के बाद बढ़ाई सप्लाई

सऊदी अरब के इस कदम के पीछे उसकी East-West Pipeline से जुड़ी समस्या को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। 10 सितंबर को हुए हमले के बाद पाइपलाइन पूरी क्षमता से चालू नहीं हो पाई। सऊदी अरामको इसे फिर से सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

पाइपलाइन में परेशानी के कारण सऊदी अरब को फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ज्यादा तेल भेजना पड़ रहा है। जहाजों की बढ़ी आवाजाही से भी इस सप्लाई में तेजी के संकेत मिले हैं।

Aramco खुद संभाल रही शिपिंग

मौजूदा हालात में सबसे बड़ा बदलाव क्रूड ऑयल की शिपिंग को लेकर देखने को मिल रहा है। पहले खाड़ी देशों से कई सौदे Free-on-Board (FOB) आधार पर होते थे, जिसमें खरीदार को तेल ले जाने के लिए खुद जहाज की व्यवस्था करनी होती थी।

लेकिन क्षेत्र में हमलों और सुरक्षा जोखिम के कारण कई रिफाइनर अपने जहाज भेजने से बच रहे हैं। ऐसे में Saudi Aramco सहित कई सप्लायर अब खुद शिपिंग और लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इटली में स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन:नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना

भारत के लिए क्यों अहम है यह सप्लाई?

भारत कच्चे तेल के लिए आयात पर निर्भर है, इसलिए ग्लोबल सप्लाई में रुकावट और क्रूड महंगा होने से आयात खर्च बढ़ सकता है। ईरान से सप्लाई अटकी है और रूसी तेल पर जोखिम बढ़ा है, जिससे अफ्रीका से लेकर लैटिन अमेरिका तक के तेल के लिए मांग और मुकाबला तेज हो गई है।

ऐसे में सऊदी अरब का एशिया के लिए ज्यादा तेल देना भारत के लिए राहत है, लेकिन आगे कीमतें और सप्लाई खाड़ी के हालात और होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर करेंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन