भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े आदेश जारी किए हैं। 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है। वहीं, SAF के एडीजी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।
अंशुमन यादव संभालेंगे इंटेलिजेंस और साइबर की जिम्मेदारी
अंशुमन यादव फिलहाल खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर अब पुलिस की बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील शाखा इंटेलिजेंस की कमान सौंपी है।
अंशुमन यादव को एडीजी गुप्तवार्ता के साथ एडीजी साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
ए. साईं मनोहर के रिटायरमेंट से पहले बदलाव
वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं और 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट से दो दिन पहले सरकार ने इंटेलिजेंस के नए प्रमुख के तौर पर अंशुमन यादव की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
चंचल शेखर को मिली खेल विभाग की जिम्मेदारी
अंशुमन यादव के इंटेलिजेंस में जाने के बाद खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को दी गई है।

चंचल शेखर अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद पर तैनात थे। सरकार ने उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए उन्हें विभाग का संचालक बनाया है।
दो अन्य IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
सरकार ने दो अन्य वरिष्ठ IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।#MPPolice #IPSTransfer #IPSOfficers #AnshumanYadav #ChanchalShekhar #Intelligence # # #PoliceTransfer # #SportsDepartment
- अनिल कुमार: 1993 बैच के स्पेशल डीजी अनिल कुमार को महिला सुरक्षा के मौजूदा प्रभार के साथ स्पेशल डीजी, अजाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- डी. श्रीनिवास वर्मा: 1997 बैच के ADG डी. श्रीनिवास वर्मा को नारकोटिक्स और STF के मौजूदा प्रभार के साथ ADG, विशेष सशस्त्र बल (SAF) एवं SISF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

