देशभर में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, दिल्ली को मिला नया LG, कई राज्यों में बदले राज्यपाल

शेयर करे

नईदिल्ली। बिहार में राजनीतिक बदलाव से पर्दा उठने के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल (एलजी) की नियुक्तियों में बड़ा बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत दिल्ली, लद्दाख, बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति की गई है।
सबसे प्रमुख नियुक्ति के तहत अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है, जबकि वर्तमान एलजी विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख भेजा गया है।
इनकों सौंपी जिम्मेदारियां
तरनजीत सिंह संधू होंगे दिल्ली के नए उपराज्यपाल। विनय कुमार सक्सेना संभालेंगे लद्दाख के उपराज्यपाल की कमान। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल। आर.एन. रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल बनाएं गए। कविंदर गुप्ता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की कमान संभालेंगे। शिव प्रताप शुक्ला तेलंगाना के राज्यपाल बनाए गए। जिष्णु देव वर्मा महाराष्ट्र के राज्यपाल बने। नंद किशोर यादव पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड के राज्यपाल बने। इधर राज्यपालों का अचानक बदला जाना और नए व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी जाना जानकार इसे एक बड़े बदलाव के रूप में देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *