शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में एक पेड़ से कथित प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की शामिल है। दोनों 24 फरवरी से घरों से लापता थे।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में जितेंद्र पर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। बाद में वह 11 फरवरी को जमानत पर रिहा हुआ। रिहाई के बाद दोनों फिर एक-दूसरे के संपर्क में आए और घर से निकल गए।
बुधवार सुबह दोनों के शव गुड़ा रोड के खेत में एक पेड़ से लटके मिले। लड़की के गले में मंगलसूत्र भी पाया गया। इससे आत्महत्या और हत्या दोनों कोणों से जांच शुरू कर दी गई है। कोलारस थाना प्रभारी के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
बलात्कार मामले में जेल भेजा था युवक को, अब प्रेमी-प्रेमिका पेड़ से लटके मिले
RELATED ARTICLES

