छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम करने वाले मजदूरों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 48 मजदूर सवार थे, जो काम खत्म करने के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान बस का ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि करीब 15 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मजदूर काम खत्म कर घर लौट रहे थे
मजदूर काम खत्म कर घर लौटने के लिए बस में बैठे थे। तभी बस अचानक आगे बढ़ी और पलट गई। घायलों को पहले बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारी पूरी, फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
बस में 40 से ज्यादा मजदूर थे
एनसीसी लिमिटेड कंपनी के 40 से ज्यादा मजदूर बस में थे। घायलों में रमाकांत ठाकुर, वकील चौहान, सुरेन्दर प्रसाद, कृष्णा सिंह, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद गौड़, श्याम सुंदर, मुन्नीलाल साहनी, सनी जिसाद, अरविंद, रमेश, विलास्टर साहनी, राहुल सिंह और दीपू शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस के अचानक अपने आप आगे बढ़ने से यह हादसा हुआ।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान की भी पुष्टि होना बाकी है।

