Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमेघालय में UDP को बड़ा झटका, 8 विधायकों ने थामा BJP का...

मेघालय में UDP को बड़ा झटका, 8 विधायकों ने थामा BJP का दामन

मेघालय: देश के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। मेघालय की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी UDP के 8 विधायक BJP में शामिल हो गए हैं। यूडीपी के 12 में से 8 विधायक दिल्ली पहुंचकर बीजेपी जॉइन की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में सभी ने भाजपा की सदस्यता ली। बीजेपी ज्वाइन करने से पहले सभी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह से कोयला खनन और संविधान की आठवीं अनुसूची में खासी भाषा को शामिल करने जैसे मुद्दों पर आश्वासन दिया था। इसके बाद सभी भाजपा में शामिल हो गए।

UDP के 8 विधायक BJP में शामिल 

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले आठ विधायक हैं – लखमेन रिम्बुई, पियूस मारवेइन, किर्मेन श्यल्ला, मायरालबोर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थबाह हैं। इससे पहले पूर्व विधायक और UDP नेता डॉ. जेमिनो मावथोह 12 सितंबर को BJP में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें:UPI शुल्क पर कांग्रेस का विरोध, व्यापारियों को बांटे ‘NO UPI–ONLY CASH’ वाले चश्मे

ये सभी आठों विधायक बीजेपी नीती से बहुत प्रभावित हैं-रिजिजू

UDP के 8 विधायक BJP में शामिल होने पर किरेन रिजिजू ने कहा, मेघालय के सभी आठ लोकप्रिय विधायक आज BJP परिवार में शामिल हो रहे हैं। यह न सिर्फ नॉर्थ-ईस्ट के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत अहम राजनीतिक घटनाक्रम है। मैं अपने सभी दोस्तों, यानी मेघालय विधानसभा के चुने हुए आठ विधायकों का BJP परिवार में पूरे दिल से स्वागत करता हूं। रिजिजू ने आगे कहा कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति और बदलाव, पूर्वोत्तर के लोगों के साथ नरेंद्र मोदी जी का दिल से जुड़ाव और जिस तरह से बीजेपी ने पूर्वोत्तर में विकास की राजनीति को बदला है। इन सब बातों से ये सभी आठों विधायक बहुत प्रभावित हैं और मोदी जी और हमारी BJP-नीत सरकार के कामकाज से काफी प्रेरित हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन