Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूएस ओपन में बड़ा उलटफेर: शेल्टन ने डिफेंडिंग चैंपियन अल्कारेज को हराया,...

यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर: शेल्टन ने डिफेंडिंग चैंपियन अल्कारेज को हराया, 4.5 घंटे की जंग के बाद सेमीफाइनल में बनाई जगह

न्यूयॉर्क:यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेरिका के आठवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने दूसरी वरीयता प्राप्त और डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज को पांच सेट के कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शेल्टन ने करीब साढ़े चार घंटे चले मुकाबले में अल्कारेज को 6-7, 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 (10-7) से शिकस्त दी।

टाई ब्रेक में शेल्टन ने मारी बाजी

पहले सेट में अल्कारेज ने टाई ब्रेक के जरिए बढ़त बनाई। इसके बाद शेल्टन ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-1 और तीसरा सेट 6-3 से जीत लिया। चौथे सेट में अल्कारेज ने 6-1 से मुकाबला बराबर किया।निर्णायक पांचवां सेट 6-6 की बराबरी पर पहुंचा और इसका फैसला टाई ब्रेक में हुआ। यहां शेल्टन ने 10-7 से जीत दर्ज कर अल्कारेज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना फ्रांसिस टियाफो से होगा

अब सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना फ्रांसिस टियाफो से होगा। टियाफो ने क्वार्टर फाइनल में मिशेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 (10-6) से हराया था। यह मुकाबला चार घंटे 38 मिनट तक चला।

पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर शेल्टन

23 वर्षीय बेन शेल्टन पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश में हैं। यूएस ओपन में यह उनका दूसरा सेमीफाइनल है। इससे पहले वह 2023 में भी टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे थे। 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन