Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमनु भाकर चूकीं मेडल से, 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें...

मनु भाकर चूकीं मेडल से, 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें नंबर पर रहीं

नागोया: दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट भारतीय शूटर मनु भाकर एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में मेडल से चूक गईं। 23 सितंबर 2026,बुधवार को हुए फाइनल में मनु 181.1 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं।

साउथ कोरिया की चू गाएउन ने जीता गोल्ड

इस इवेंट का गोल्ड मेडल साउथ कोरिया की चू गाएउन ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 246.3 पॉइंट हासिल किए। चीन की शेन यियाओ ने 241.3 पॉइंट के साथ सिल्वर और जियांग रैनक्सिन ने 221.6 पॉइंट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026: एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में जीते दो  रजत पदक

 

मनु ने क्वालिफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 579-20x का स्कोर बनाकर तीसरे स्थान पर रहते हुए आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाई थी। इससे उनसे मेडल की उम्मीद बढ़ गई थी, लेकिन फाइनल के निर्णायक शॉट्स में वह पोडियम तक नहीं पहुंच सकीं।

टीम इवेंट में भी भारत चौथे स्थान पर

महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भी भारत मेडल के बेहद करीब पहुंचकर चूक गया। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि सिंह की भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। भारत और वियतनाम का कुल स्कोर 1719 था, लेकिन वियतनाम ने ज्यादा inner-10 के आधार पर ब्रॉन्ज हासिल किया।

इस इवेंट में चीन ने टीम गोल्ड और साउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, सेंटनर को कमान, मिल्ने की वापसी – रचिन बाहर

25 मीटर पिस्टल में बाकी है मौका

10 मीटर एयर पिस्टल में मेडल नहीं मिलने के बावजूद मनु भाकर का एशियन गेम्स अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। वह आगे 25 मीटर पिस्टल इवेंट में उतरेंगी, जहां उनके पास मेडल जीतने का एक और मौका होगा।

हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी मनु 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत मेडल नहीं जीत सकी थीं। हालांकि, इस बार क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर पहुंचने के बाद उनसे पोडियम की उम्मीद थी, जो फाइनल में पूरी नहीं हो सकी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन