12 नवंबर को होगा सेंधवा शहर मे 25 जोड़ो का सामूहिक निकाह का आयोजन

शेयर करे

आसिफ मेमन
बड़वानी (सेंधवा)

*शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी के द्वारा 12 नवंबर बुधवार को शहर के जोगवाड़ा रोड स्थित डायमंड मैरिज गार्डन मे 25 जोड़ो के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना हे उक्त आयोजन मे सेंधवा शहर के अलावा जोगवाड़ा,जुलवानिया,पलसूद, मोायदा,शिरपुर,चिखलदा,मांडवी,बड़वानी,झिरन्या, मनावर,गुजरी,कसरावद,,खरगोन,जोबट,शाहदा उक्त जगहों के दुल्हा दुल्हन को भी शामिल किया गया हे*

*संस्था के अध्यक्ष समर खान ने बताया कि उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन मदद कमेटी की ओर से किए जाने वाला 8वा विवाह सम्मेलन हे उक्त आयोजन मे मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री निकाह योजना के लिए संस्था द्वारा कलेक्टर महोदय,सामाजिक न्याय विभाग ओर सेंधवा नगर पालिका को आवेदन किए गए हे*

*सम्मेलन मे दुल्हनों को संस्था के अलावा सेंधवा के विभिन्न समाज के लोगों द्वारा भी तोहफे दिए जाते हे*

*उक्त सामूहिक विवाह आयोजन मे 5 से 6 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना हे*

*संस्था के डॉक्टर जाकिर शेख,डॉक्टर शाकिर शेख,अभिवक्ता साजिद हुसैन,अभिवक्ता जावेद शेख,जुनैद चौहान,सरफराज पटेल,जफर शेख, नूरू शेख,मुनाफ कच्छी, राशिद मंसूरी,मोहसिन लोहार,रियाज़ शेख,जुनैद अली,मोहिद खान,इनायत अली,मोईन खान,मोहसिन शेख,आवेश खान आदि ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की हे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *