ग्वालियर:विवेकानंद तिराहे पर चलती वीडियो कोच बस में भीषण आग लग गई ।घटना उस समय हुई जब बस ग्वालियर से भोपाल जा रही थी। आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों का सामान जलकर पूरा खाक हो गया….हांलाकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के दौरान बस में सवार थे 30 यात्री
जब घटना घटी तब बस में 30 यात्री सवार थे बस में आग की लपटें देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई और यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।राहगीरों, वाहन चालकों और ऑफ ड्यूटी पुलिस कर्मियों ने की यात्रियों की मदद से बस के कांच तोड़कर और नाले का पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रारंभिक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाडियां सूचना पाकर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।
यात्रियों ने लगाए बस प्रबंधन पर गंभीर आरोप
पूरी घटना चेतक पुरी के समीप स्थित विवेकानंद तिराहे की है आग की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया वहीं यात्रियों ने बस प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है गंतव्य की ओर रवाना होने के पहले बस में तकनीकी खामी थी बस स्टाफ ने इंजन का बोनट खोलकर उसे सुधारा था लेकिन इसके बाद भी बस में आग लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको बता दें आगजनी की घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

