Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशमीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस आज चुनाव आयोग के सामने रखेगी...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस आज चुनाव आयोग के सामने रखेगी पक्ष

भोपाल/दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार देर रात भोपाल में पार्टी के नेता चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर धरने पर बैठे।

दिल्ली और भोपाल में कांग्रेस नेता आज चुनाव आयोग के कार्यालयों में जाकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली और भोपाल में पार्टी नेताओं ने धरना दिया था। चुनाव आयोग ने बुधवार सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया है।

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि नटराजन ने शपथ पत्र में हैदराबाद कोर्ट में लंबित मामले की जानकारी छुपाई। कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” और “सीट चोरी” करार दिया।

भोपाल में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कई विधायक चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे। पहले अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण नेता फर्श पर बैठ गए।

दिल्ली में जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है और नामांकन रद्द करना राजनीतिक साजिश है। पार्टी सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस मामले के आधार पर नामांकन रद्द किया गया, वह कोई आपराधिक मामला नहीं है और कोर्ट ने अभी तक उस पर संज्ञान भी नहीं लिया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन