Sunday, June 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा और समाज सेवा का दिया...

बालाघाट में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षा और समाज सेवा का दिया संदेश

बालाघाट। जिला सेन समाज बालाघाट द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को भटेरा रोड स्थित शीतल पैलेस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

समारोह में समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2025-26 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर समाज और जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजजनों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालाघाट-सिवनी सांसद भारती पारधी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, विधायक रीकेश सेन, भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप सेन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष जमना सेन, रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, युवा सेन समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष भोला सेन सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

वहीं अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बता दें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेन (नाई) समाज अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास ने की। उन्होंने समाज के प्रतिभावान युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 31 to 6 June 2026
Bhopal- 24 to 30 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन