न्यूयॉर्क। Met Gala 2026 में इस बार फैशन ने सच में आर्ट का रूप ले लिया। न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art में आयोजित इस ग्लोबल इवेंट में दुनियाभर के सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने एक्सपेरिमेंटल और हाई-फैशन लुक्स से सबका ध्यान खींचा। इस साल की थीम ‘Fashion is Art’ रही, जिसमें हर आउटफिट एक कहानी और एक विजुअल स्टेटमेंट बनकर सामने आया।
ईशा अंबानी का लक्ज़री स्टेटमेंट
ईशा अंबानी ने डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली। उनका ब्लाउज असली शोस्टॉपर रहा, जिसमें 1800 कैरेट से ज्यादा हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े थे। इस मास्टरपीस को 50 कारीगरों ने करीब 1200 घंटे में तैयार किया। खास बात यह रही कि इसमें नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन के एलिमेंट्स भी शामिल थे।

करण जौहर का आर्ट-इंस्पायर्ड लुक
वहीं करण जौहर ने अपने डेब्यू में फैशन को क्लासिकल आर्ट से जोड़ा। उनका आउटफिट मशहूर पेंटर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से इंस्पायर था, जिसे डिजाइन किया मनीष मल्होत्रा ने। यह लुक इंडियन हेरिटेज और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट फ्यूजन नजर आया।


मनीष मल्होत्रा नें बंद गला सूट के साथ स्कल्पचर थीम केप पहनी

अनन्या बिड़ला सिल्वर बर्तनों से बना फेस मास्क पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं
ग्लोबल स्टार्स के बोल्ड और क्रिएटिव लुक्स

Anne Hathaway ने आर्ट-प्रिंटेड लॉन्ग गाउन में क्लासिक एलिगेंस दिखाया

Kim Kardashian ऑरेंज मेटैलिक ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं

Beyoncé ने स्केलेटन-थीम आउटफिट के साथ फेदर ट्रेल कैरी किया

सिंगर Katy Perry मास्क्ड स्टाइल में नजर आईं

Kylie Jenner ने स्किन-इंस्पायर्ड कॉन्सेप्ट ड्रेस पहनी

Kendall Jenner का वेट-लुक गाउन चर्चा में रहा

Rihanna ने जूलरी-इंटीग्रेटेड ड्रेस के साथ ड्रामेटिक हेयर एक्सेसरीज़ कैरी की
क्यों खास रहा Met Gala 2026?
इस साल का इवेंट सिर्फ फैशन शो नहीं, बल्कि क्रिएटिव एक्सप्रेशन का प्लेटफॉर्म बनकर उभरा। हर आउटफिट में पर्सनल स्टोरी, कल्चर और आर्ट का मेल दिखा—जिसने इसे अब तक के सबसे इनोवेटिव मेट गाला में शामिल कर दिया।

