Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMeta का बड़ा धमाका: घर में मिलेगा IMAX का मजा, पेश किए...

Meta का बड़ा धमाका: घर में मिलेगा IMAX का मजा, पेश किए $1,299 वाले VR Glasses – बोलकर होगी शॉपिंग

मेंलो पार्क/कैलिफोर्निया: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta ने अपने सालाना इवेंट में कई नए Smart Glasses और Virtual Reality डिवाइस पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि नई टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स घर बैठे IMAX जैसा सिनेमा अनुभव ले सकेंगे। वहीं AI की मदद से शॉपिंग, टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी सिर्फ बोलकर किए जा सकेंगे।

बिना कैमरे वाले Smart Glasses

Meta ने Ray-Ban Meta Audio AI Glasses पेश किए हैं। खास बात यह है कि इनमें कैमरा नहीं दिया गया है। इसमें Microphone और Speakers मौजूद हैं, जिनकी मदद से यूजर म्यूजिक सुनने, कॉल करने और AI Assistant का इस्तेमाल करने जैसे काम कर सकेंगे।

कैमरा नहीं होने से उन लोगों के लिए भी यह एक विकल्प होगा, जो Smart Glasses में रिकॉर्डिंग और Privacy को लेकर चिंतित रहते हैं।

100 ग्राम के VR ग्लासेज में 3D सिनेमा

Meta ने करीब 100 ग्राम वजन वाले VR Glasses भी पेश किए हैं। इनमें 5K Screen दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसमें 3D में IMAX जैसा सिनेमा अनुभव लिया जा सकेगा।

इन ग्लासेज को Computer या Mac से जोड़कर एक साथ कई Virtual Windows पर काम भी किया जा सकेगा। इसकी Battery Life करीब 3 घंटे बताई गई है। वजन कम रखने के लिए Battery और Processor को एक अलग छोटे डिवाइस में रखा गया है।

Ray-Ban Meta Gen 3 भी पेश

फोटो और वीडियो पसंद करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने Ray-Ban Meta Gen 3 पेश किया है। इसमें Camera के साथ बेहतर Battery Life दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी करीब 9 घंटे तक चल सकती है। इसमें Dolby Atmos Audio का सपोर्ट भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: NSE Share Listing: ₹1,800 पर लिस्टिंग के बाद ब्रोकरेज बुलिश, ₹2,050 तक का दिया टारगेट

बोलकर कर सकेंगे कई डिजिटल काम

Meta अपने नए Muse AI Assistant को Smart Glasses के साथ जोड़ रही है। इसकी मदद से यूजर्स बिना फोन निकाले कई काम Voice Command से कर सकेंगे।

डॉक्टर या सैलून का Appointment लेना हो, Ticket Booking करनी हो, Reminder लगाना हो या Message भेजना हो, यूजर चश्मे को बोलकर AI की मदद ले सकेगा। कंपनी की कोशिश Smart Glasses को एक Personal Assistant की तरह तैयार करने की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन