मिडिल ईस्ट तनाव का असर: बहरीन समेत 7 देशों में CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं टालीं

शेयर करे

मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने सुरक्षा कारणों से खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में आयोजित हो रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। अमेरिका और इजरायल द्वारा Iran पर किए गए हवाई हमलों के बाद क्षेत्रीय स्थिति अस्थिर बनी हुई है। एहतियातन कदम उठाते हुए बोर्ड ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

किन देशों में टली परीक्षा?

CBSE ने स्पष्ट किया है कि निम्न देशों के कुछ हिस्सों में निर्धारित परीक्षाएं फिलहाल स्थगित रहेंगी। ये परीक्षाएं 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थीं, जिन्हें अब अगली सूचना तक टाल दिया गया है-

  • Bahrain
  • Iran
  • Kuwait
  • Oman
  • Qatar
  • Saudi Arabia
  • United Arab Emirates

आधिकारिक सूचना जारी

बता दें CBSE ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपडेट में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी और छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है।

छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम संदेश

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। स्कूलों को भी निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों को अपडेट की जानकारी नियमित रूप से साझा करें।

फिलहाल, बोर्ड की प्राथमिकता छात्रों की सुरक्षा और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *