भोपाल। राजधानी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र प्रभात पेट्रोल पंप पर बीती रात मामूली कहासुनी के बाद उपजे विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोपियों ने गुस्से में आकर विजय मेवाड़ा नामक युवक को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपियों की तत्परता से तलाश की जा रही है; मामला आशोकागार्डन क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रभात पेट्रोल पंप क्षेत्र में एक छोटी सी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें विजय मेवाड़ा नामक युवक की जान चली गई। मामूली झगड़े के चलते आरोपियों ने गुप्ती से विजय पर हमला कर दिया। उसके पेट और छाती पर कई प्रहार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल और संबंधित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भोपाल में मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, युवक की हत्या
RELATED ARTICLES

