Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनाबालिग का पहले अपहरण, फिर बेरहमी से कत्ल

नाबालिग का पहले अपहरण, फिर बेरहमी से कत्ल

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय छात्र अथर्व दिलीप ननोर का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। करीब 36 घंटे बाद उसका शव एक बोरे में मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

जुलूस से अचानक हुआ लापता

बताया जा रहा है कि अथर्व 2 अप्रैल को गिट्टीखदान इलाके में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला अपहरण में बदल गया।

शनिवार को कळमेश्वर के भरतवाड़ा इलाके में एक पुल के पास संदिग्ध बोरा मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जब बोरा खोला गया तो अंदर अथर्व का शव मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

लोगों में गुस्सा, सड़कों पर विरोध

बता दें घटना के बाद गिट्टीखदान इलाके में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं पुलिस ने इस केस को बेहद संवेदनशील मानते हुए कई टीमों के साथ जांच कर रही है। अब तक 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले जा चुके हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक और कारोबारी रंजिश जैसे एंगल भी सामने आ रहे हैं।

इस दर्दनाक घटना ने नागपुर को हिला कर रख दिया है। एक मासूम की इस तरह हत्या ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन