Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमीराबाई चानू ने फिर रचा इतिहास, भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ का पहला...

मीराबाई चानू ने फिर रचा इतिहास, भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ का पहला गोल्ड

ग्लासगो: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता गोल्ड मेडल से खोल दिया है। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्नैच और क्लीन एंड जर्क में दिखाया दम

मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता में स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन उठाया। उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत को गेम्स का पहला गोल्ड मेडल मिला।

मीराबाई का लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड

यह मीराबाई चानू का कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट गेम्स और 2022 बर्मिंघम गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था।

ये भी पढ़े

वैभव का तूफान, भारत का क्लीन स्वीप!

वेटलिफ्टिंग में भारत को मिले तीन और मेडल

मीराबाई के गोल्ड के अलावा भारत ने वेटलिफ्टिंग में दो सिल्वर मेडल भी जीते। ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 264 किलो (121+143) वजन उठाया। वहीं, राजा मुथुपांडी ने पुरुषों की 65 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर अपने नाम किया। राजा ने कुल 286 किलो (126+160) वजन उठाया।

भारत के खाते में अब 4 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में अब तक 4 मेडल आ चुके हैं। इसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इससे पहले झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था।

मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर

मेडल टैली में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 17 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन