हमीदिया अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में बदमाशों ने की गोलीबारी, मरीजों में दहशत का माहौल

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इमरजेंसी विभाग के पास बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक घायल युवक का पीछा करते हुए हमलावर अस्पताल तक पहुंच गए और वहां फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार लालू रईस के बेटे इमरान को एक दिन पहले घर के पास बदमाशों ने करीब दस राउंड फायर कर घायल कर दिया था। उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को बदमाश उसका पीछा करते हुए अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी वार्ड के पास फायरिंग कर दी। इससे वार्ड में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *