Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबीजेपी विधायक विश्नोई का अपनी ही सरकार पर तंजः इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को...

बीजेपी विधायक विश्नोई का अपनी ही सरकार पर तंजः इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर X पर पोस्ट कर उठाए सवाल

जबलपुर: पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरे में लिया है। जबलपुर में बनने वाले नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें प्रशासनिक प्रक्रियाओं और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई गई है।

विधायक ने पोस्ट के जरिए तंज कसा

अजय विश्नोई ने अपने पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए लिखा है कि यदि यह योजना बनते समय सरकार या संबंधित विभाग उनके जैसे छोटे नेताओंं से भी चर्चा कर लेता, तो शायद स्थिति कुछ और होती। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी प्रशासनिक बैठकों या किसी आधिकारिक फाइल से नहीं, बल्कि अखबारों में छपने वाली फोटो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उद्योगपतियों की प्रसन्न मुद्रा वाली तस्वीरों से मिल रही है।

विधायक का कहना है कि उनकी अपनी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा भी इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यह तक नहीं पता है कि उनकी विधानसभा में आखिर कौन सा उद्योग आ रहा है और उसका धरातल से क्या लेना-देना है।

ये भी पढे़ं: एमपी सरकार मुंबई की 117 साल पुरानी इमारत के अधिकार बेचेगी

प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए

पूर्व मंत्री ने आगे लिखा कि पहले हुई इन्वेस्टर मीट से लेकर अब तक जितने भी आयोजन हुए हैं, उन्हें लगातार इस बात का इंतजार है कि आखिर धरातल पर उद्योग कब और कैसे उतर रहे हैं। उनका यह बयान एक बार फिर पार्टी के भीतर संवाद की कमी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर अजय विश्नोई का यह पोस्ट राजनीतिक हलचल तेज कर गया है और विपक्षी दलों के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान भी इस ओर आकर्षित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन