नई दिल्ली। राज्यसभा में विदाई के अवसर पर सियासी गरिमा और पारस्परिक सम्मान की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के योगदान की खुलकर सराहना की और नए सांसदों और जनप्रतिनिधियों को उनसे सीख लेने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को राज्यसभा में दिए अपने संबोधन में कहा कि खरगे जैसे अनुभवी नेताओं ने अपने जीवन के अमूल्य समय का बड़ा हिस्सा संसदीय को दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए सदस्यों को इनसे यह सीखना चाहिए कि किस तरह पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सदन में अपनी भूमिका निभाई जाती है।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौंड़ा और वरिष्ठ नेता शरद पवांर का भी उल्लेख करते हुए उनके दीर्घ अनुभव और मूल्यवान योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संसद में विचार-विमर्श के दौरान मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन ऐसे अवसरों पर सभी दलों से ऊपर उठकर एक साझा सम्मान की भावना दिखाई देती है।
प्रधानमंत्री ने भावुक लहजे में कहा, राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने विदा हो रहे सदस्यों से उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी समाज और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर योगदान देते रहेंगे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी का जवाब देते हुए अपने संबोधन में कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग कभी थकते नहीं और न ही रिटायर होते हैं, क्योंकि उनके भीतर देश सेवा का जुनून हमेशा जीवित रहता है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में एचडी देवे गौड़ा के साथ अपने पुराने संबंधों बताते हुए कहा कि वे उन्हें पांच दशकों से भी अधिक समय से जानते हैं और उनके साथ लंबा काम किया है।
मोदी बोले- जनप्रतिनिधियों को खरगे से सीख लेने की जरूरत
RELATED ARTICLES

